android प्लॅटफॉर्म्स प्रदर्शित करने का आइकन
android windows mac
Ni no Kuni: Cross Worlds (TW) icon

Ni no Kuni: Cross Worlds (TW)

2.12.10
2 समीक्षाएं
5.3 k डाउनलोड

एक Level-5 एवं Netmarble फंतासी MMORPG

विज्ञापन
पुराने संस्करण
विज्ञापन

Ni no Kuni: Cross Worlds एक रोल प्लेइंग गेम है, जो Level-5 एवं Studio Ghibli द्वारा रचित RPG की दुनिया के सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है। यह आधिकारिक Ni no Kuni MMORPG अपने सेल-शेडिंग सौंदर्य-बोध के लिए उल्लेखनीय है, जो Nintendo Switch, PlayStation एवं PC पर लांच किये गये मनोरम वीडियो गेम की गाथा की पहचान बन चुका है।

Ni no Kuni: Cross Worlds की कहानी विशेष रूप से इस फ्रेंचाइज की नयी कड़ी के लिए बनायी गयी है। खिलाड़ियों को VR गेम बीटा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, जो उन्हें Ni no Kuni की एनिमे की दुनिया में ले जाता है। एक खतरनाक लड़ाई से बचकर निकलने के बाद, आपको इस विचित्र दुनिया में हर चीज का पता लगाना होता है, जबकि आप पूरी दुनिया के वास्तविक खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को साझा करते हैं।

जैसे ही आप गेम प्रारंभ करते हैं, आपको अपना चरित्र तैयार करना होता है। इसके पाँच अलग-अलग संवर्ग होते हैं, प्रत्येक की अपनी अलग विशिष्टताएँ होती हैं: जादूगर, तलवारबाज, इंजीनियर, विनाशक एवं धोखेबाज। उदाहरण के लिए यदि आपको हाथ से लड़ाई पसंद है तो तलवारबाज आपके लिए है, जबकि दूरी से लड़ाई करनेवाले परिदृश्य जादूगरों के लिए उपयुक्त होते हैं। गेम खेलने का तरीका बदलता है और इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा संवर्ग चुनते हैं, और इसका मतलब यह हुआ कि सारे खिलाड़ी अपनी गति से गेम का आनंद ले सकते हैं।

यह गेम अनथक दुनिया वाले इसी प्रकार के अन्य गेम जैसा ही है: आप पूरी आजादी के साथ 3D परिदृश्य में इधर-उधर विचरण कर सकते हैं और ढेर सारे मिशन पूरे कर सकते हैं। एक बार यदि आप ट्यूटोरियल को पूरा कर आगे निकल गये तो फिर आप Ni no Kuni की दुनिया में पूरी आजादी के साथ विचरण कर सकते हैं: दुश्मनों का शिकार करते हुए, संसाधन एकत्रित करते हुए, तहखानों का अन्वेषण करते हुए एवं गिल्ड में शामिल होते हुए या फिर अपने लिए अलग क्लैन तैयार करते हुए... इस ओपन वर्ल्ड वीडियो गेम में संभावनाएँ अनंद हैं।

Ni no Kuni: Cross Worlds की एक विशेष खासियत है इसकी लड़ाई पद्धति। आप रोमांचक रियल-टाइम हैक एवं स्लैश लड़ाइयों में भाग ले सकते हैं: स्क्रीन की बायीं ओर दिये गये वर्चुअल कंट्रोलर की मदद से इधर-उधर विचरण करें और दाहिनी ओर दिये गये बटन की मदद से अलग-अलग प्रकार के आक्रमण करें। विशेष क्षमताएँ उस संवर्ग पर निर्भर करती हैं जिन्हें आप गेम की शुरुआत में ही चुन लेते हैं, जिसका मतलब यह हुआ कि प्रत्येक योद्धा को एक अनूठा अनुभव हासिल होता है।

इस MMORPG के घटनाक्रम का अर्थ यह हुआ कि आप विभिन्न प्रकार के गेम मोड, जैसे कि PvE एवं PvP का आनंद ले सकते हैं। खिलाड़ी बनाम पर्यावरण के प्रशंसक ढेर सारे तहखानों, विशेष मोड़ों एवं खलनायकों के बीच दर्शनीय लड़ाई का आनंद ले सकते हैं। यदि आप अन्य लोगों के साथ प्रतिस्पर्द्धा करना चाहते हैं तो यह ओपन वर्ल्ड RPG आपको अलग-अलग क्लैन के बीच लड़ाई एवं हेवेन आइजल्स, बैटल फॉर द थ्रोन इत्यादि की भूमिका निभाएगा।

Ni no Kuni: Cross Worlds एक फंतासीपूर्ण रोल प्लेइंग गेम है, जो इस लोकप्रिय गाथा को पूरी दुनिया के Android डिवाइस पर उपलब्ध कराता है। यह एक उत्कृष्ट MMORPG है, जो अपने एनिमे सौंदर्यबोध एवं अविश्सवनीय रूप से उच्च प्रोडक्शन वैल्यू के लिए जाना जाता है। इसका सिनेमा बोध ऐसा प्रतीत होता है मानों वह नवीनतम Anime प्रोडक्शन से संबंधित है। यह ऐप Level-5 एवं लोकप्रिय स्टूडियो घिब्ली दुनिया का आनंद लेने के लिए एक अनूठी दुनिया है।

Nelson de Benito द्वारा समीक्षित Uptodown Localization Team द्वारा अनुवादित

आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)

  • Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
विज्ञापन

अधिक जानकारी

पैकेज नाम com.netmarble.ennt
लाइसेंस निःशुल्क
ऑपरेटिंग सिस्टम Android
श्रेणी आरपीजी
भाषा हिन्दी
15 more
प्रवर्तक Netmarble
डाउनलोड 5,313
तारीख़ 27 मार्च 2024
कन्टेन्ट रेटिंग +12
यह एप्प Uptodown पर क्यों प्रकाशित किया गया है? (अधिक जानकारी)

पुराने संस्करण

apk 2.08.22 Android + 5.0 18 सित. 2023
apk 2.08.16 Android + 5.0 18 अग. 2023
apk 2.07.18 Android + 5.0 19 जुल. 2023
apk 2.06.32 Android + 5.0 23 मई 2023
apk 2.06.16 Android + 5.0 12 अप्रै. 2023
apk 2.06.12 Android + 5.0 3 अप्रै. 2023

इस एप्प को रेट करें

एप्प की समीक्षा करें
Ni no Kuni: Cross Worlds (TW) icon

रेटिंग

5.0
5
4
3
2
1
2 समीक्षाएं

कॉमेंट्स

Ni no Kuni: Cross Worlds (TW) के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
Dynamons World icon
सभी Dynamons को पकड़ने की कोशिश करें!
MonsterSaga Pokemon icon
एक अद्भुत, अनौपचारिक Pokemon MMO
Solo Leveling: ARISE icon
क्या आप स्तर बढ़ाने के लिए तैयार हैं?
Avatar: Reckoning icon
पेंडोरा पर स्थापित एक MMORPG
MARVEL Future Revolution icon
मार्वल यूनिवर्स में स्थापित एक एक्शन से भरपूर MMORPG
Pocketown icon
पोकीमॉन के ब्रम्हांड में एक एमएमओ सेट
Dragon Ball Strongest Warrior icon
Android के लिये परम Dragon Ball RPG
Pocket Monster Remake icon
क्लासिक Pokemon पर एक नया स्पिन
Dragons: Miracle Collection icon
Octopus Games LLC
Pocket Trains icon
NimbleBit LLC
Gladiator Manager icon
Renegade games
Magic piano tiles icon
अपने स्मार्टफोन को एक सम्पूर्ण पियानो में बदलें